Skip to content Skip to sidebar Skip to footer

पीएम नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिन पर टीकाकरण का महा अभियान में हुआ कोरोना का रिकॉर्ड वैक्सिनेशन

 

जिले में एक लाख लोगों को टीका देने का रखा गया था लक्ष्य  महाअभियान के लिए बने थे 303 टीकाकरण स्थल

महाअभियान में 71 हजार लोगों को लगे टीके

टीकाकरण महा अभियान के तहत शुक्रवार को 71 हजार लोगों को टीका दिया गया। करीब एक लाख लोगों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया था। जानकारी के अनुसार जिले भर में टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। भारी बारिश के बीच यह अभियान चलाया गया। डीपीएम डॉ कुमार मनोज ने बताया कि सुबह सात बजे से ही टीकाकरण अभियान शुरू होना था, लेकिन भारी बारिश की वजह से यह प्रभावित हुआ। 11 बजे के बाद ही इसमें गति आ सकी। शाम में भी बारिश होने की वजह से परेशानी हुई। कुल 71 हजार लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया। इस अभियान हजारों कर्मी लगाए गए थे। निरीक्षण के लिए भी टीम की तैनाती हुई थी। शनिवार को भी कई जगहों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। ज्यादातर लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत जिले में 303 केंद्र बनाए गए थे। यह जानकारी डीपीएम डॉ कुमार मनोज ने दी है।


 उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर टीकाकरण का यह महा अभियान आयोजित किया गया था। अभियान का शुभारंभ उप विकास आयुक्त अंशुल कुमार ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोन कॉलोनी में किया। यहां पहला टीका शिक्षक शशिकांत कुमार ने लगवाया। उन्होंने बताया कि जिले को एक लाख टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था। इसके लिए टीकाकरण कार्य में 450 एएनएम एवं 650 डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम लगी थी। डीएम, डीडीसी व जिले के अन्य अधिकारी लगातार इसकी मानिटरिंग कर रहे थे। टीकाकरण के दौरान पहला टीका के साथ-साथ दूसरा टीका लगाने को प्राथमिकता दी गई। 


बारिश और पूजा से प्रभावित हुआ टीकाकरण

विश्वकर्मा पूजा और कर्मा की वजह से कोविड-19 टीकाकरण अभियान प्रभावित हुआ। इसके चलते लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो सकी। प्रखंड में 9500 के लक्ष्य के विरुद्ध 7225 लोगों को टीका दिया जा सका। हालांकि अधिकारी इसके लिए पूरे दिन प्रयास करते रहे और आपसी समन्वय से अधिक से अधिक लोगों को टीका दिलाने के प्रयास में जुटे रहे। विदित हो कि शुक्रवार को पूरे दिन बारिश होती रही। बारिश की वजह से कई जगह चिकित्सीय टीम समय से नहीं पहुंच पाई। टीका लेने वाले लोग भी केंद्र तक कम पहुंचे। इसी बीच विश्वकर्मा पूजा और कर्मा भी था। कई लोग पूजा की तैयारी में व्यस्त रहे और टीका लेने केंद्र तक नहीं गए। जिन महिलाओं ने कर्मा व्रत रखा था वे भी टीका लेने नहीं गई। 

ओबरा में 7700 लोगों को लगाया गया टीका

 ओबरा प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण महा अभियान के तहत 7700 टीका लोगों को लगाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विक्रम कुमार सिंह एवं बीडीओ राजू कुमार ने अभियान का जायजा लिया। स्वास्थ्य प्रबंधक विकास शंकर ने बताया कि 8900 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, परंतु पर्व होने के कारण 7700 लोग पहुंचे, जिन्हें टीका लगाया गया। इस मौके पर सभी केन्दों पर टीकाकरण करने के लिए महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग काउंटर की व्यवस्था की गई थी। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चार अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे कि किसी तरह की कोई भी परेशानी लोगों को नहीं हो। ग्रामीण इलाके में भी लोगों को केंद्रों पर टीकाकरण किया गया।

जिले में 3017 लोगों की जांच में सभी निगेटिव

 जिले में शनिवार को 3017 लोगों की कोरोना एंटीजन जांच हुई जिसमें एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। डीपीएम डॉ कुमार मनोज ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सदर प्रखंड में 163 लोगों की, दाउदनगर प्रखंड में 205 लोगों की, गोह प्रखंड में 104 लोगों की, हसपुरा प्रखंड में 100 लोगों की, रफीगंज प्रखंड में 256 लोगों की, मदनपुर प्रखंड में 150 लोगों की, देव प्रखंड में 181 लोगों की, कुटुंबा प्रखंड में 114 लोगों की, नवीनगर प्रखंड में 150 लोगों की, बारुण प्रखंड में 123 लोगों की तथा ओबरा प्रखंड में 100 लोगों की एंटीजन जांच हुई है। इसके अलावा 1321 लोगों की आरटीपीसीआर तथा 50 लोगों की ट्रूनेट जांच हुई है। जिले में एक्टिव केस की संख्या शून्य है।

डीएम और डीडीसी ने किया केंद्रों का निरीक्षण

कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान के दौरान डीएम सौरभ जोरवाल व डीडीसी अंशुल कुमार ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया

डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारुण में जारी टीकाकरण का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने प्रखंड में चल रहे पंचायत चुनाव के नामांकन को देखा। डीडीसी ने शहर के डीआरसीसी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नावाडीह आंगनवाड़ी केंद्र आदि स्थलों में चल रहे टीकाकरण का निरीक्षण किया।

डीआरसीसी में चल रहे टीकाकरण की प्रविष्टियों को भी उन्होंने देखा। इस मौके पर डीपीएम डॉ कुमार मनोज समेत अन्य चिकित्सक थे। आईसीडीएस के कर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों को कोरोना का टीका लेने के लिए प्रेरित किया। जिला स्तरीय अधिकारियों समेत प्रखंड के अधिकारियों ने भी महा अभियान का पर्यवेक्षण किया। 

कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान के तहत शुक्रवार को कुटुंबा प्रखंड में कुल 7225 लोगों को टीका दिया गया। इस आशय की जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधक दीपक कुमार ने दी है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए कुल 32 केंद्र बनाए गए थे। विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पंचायत सरकार भवन कुटुंबा में 170 लोगों को, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंबा में 160 लोगों को, पंचायत भवन अंबा में 230 लोगों को, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरा में 390 लोगों को, प्राइमरी स्कूल पथरा में 240 लोगों को, हाई स्कूल ढिबर पिपरा में 100 लोगों को, हाई स्कूल महसु में 240 लोगों को, हाई स्कूल करमडीह में 120 लोगों को, हाई स्कूल मुजहिदा में 160 लोगों को, हाई स्कूल जीवा बिगहा में 198 लोगों को, हाई स्कूल चौखड़ा में 100 लोगों को, हाई स्कूल बलिया में 250 लोगों को, हाई स्कूल परता में 290 लोगों को, मिडिल स्कूल सैदपुर नौघड़ा में 130 लोगों को, प्राइमरी स्कूल बहादुरपुर में 200 लोगों को, मिडिल स्कूल मझौली में 170 लोगों को, प्राइमरी स्कूल रसोइया में 89 लोगों को, प्राइमरी स्कूल गोडिहा 120 लोगों को, प्राइमरी स्कूल इब्राहिमपुर में 120 लोगों को, प्राइमरी स्कूल अनकुपा में 70 लोगों को, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज में 210 लोगों को, खेतपुरा में 300 लोगों को, सरडीहा खुर्द में 178 लोगों को, प्राइमरी स्कूल लोहा बिगहा में 150 लोगों को, हाई स्कूल से चकुआ में 160 लोगों को, मिडिल स्कूल चिंतावन बिगहा में 140 लोगों को, हाई स्कूल चोराहा में को 140 लोगों को, हाई स्कूल तेतराइन में 120 लोगों को, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिसियप में 210 लोगों को, मिडिल स्कूल झखरी में 100 लोगों को तथा पीएचसी कुटुंबा में 1970 लोगों को टीका दिया गया। विदित हो कि प्रखंड में टीकाकरण का कुल लक्ष्य 9500 था।

Post a Comment for "पीएम नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिन पर टीकाकरण का महा अभियान में हुआ कोरोना का रिकॉर्ड वैक्सिनेशन"