औरंगाबाद जिले में आज 2158 लोगो की जांच में 14 नए कोरोना मरीज मिले,1028 लोगों का लगा टिका, 100 लोग स्वस्थ हुए
जिले में 1028 लोगों को पड़ा कोविड काटीका
औरंगाबाद जिले में रविवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1028 लोगों को कोविड का टीका पड़ा। इसकी जानकारी डीपीएम डॉ कुमार मनोज ने दी है। टीकाकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सदर प्रखंड में 120 लोगों को, बारुण में 115, दाउदनगर में 106, देव में 63, गोह में 118, हसपुरा में 51, कुटुंबा में 80, मदनपुर में 22 लोगों को, नवीनगर में 238, ओबरा में 82 तथा रफीगंज प्रखंड में 33 लोगों को टीका दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के पर्याप्त टीका है।
वही औरंगाबाद जिले के एक दूसरे प्रखंड कुटुंबा प्रखंड में रविवार को 80 लोगों की कोरोना जांच की गई। सभी लोग निगेटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी हेल्थ मैनेजर दीपक कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर जांच के लिए 12 लोगों का सैंपल भेजा गया है। वैक्सीनेशन की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रखंड में 45 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 80 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। 20 वैक्सीनेशन आरबीएसके टीम के द्वारा किया गया है। इसके अलावा बिराज बिगहा केंद्र पर 20 लोगों का तथा चकुआ केंद्र पर 40 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में केंद्र पर आकर वैक्सीनेशन कराएं।
जिले के एक और दूसरे प्रखंड गोह में 96 की हुई जांच, सभी नेगेटिव गोह प्रखंड में रविवार को 96 लोगों की कोरोनाजांच की गई। सभी का रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि आठ दिनों से गोह में कोई कोरोना का केस नहीं मिला है। एक हजार से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित रूप से जांच की जा रही है। मो.शाहीण अख्तर ने बताया कि संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है।
औरंगाबाद जिला मुख्यालय से उतर में स्थित एक और प्रखंड हसपुरा का हाल के बारे में जाना जाए तो हसपुरा में 51 लोगों का वैक्सीन टीका लगा हसपुरा में 92 की कोरोना जांच में सभी निगेटिव पाए गए। हसपुरा हसपुरा रेफरल अस्पताल में रविवार को 92 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें सभी लोग निगेटिव पाए गए। स्वास्थ्य प्रबंधक डा. ने कहा कि हसपुरा में रेफरल अस्पताल सहित तिलकपुरा, गगन बिगहा, सोनहथु, धमनी सहित अन्य गांवों में टीकाकरण वाहन एक्सप्रेस अभियान से 44 वर्ष के अधिक आयु के 51 लोगों का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक डा. मो. शाहीण अख्तर ने बताया कि ईटवां, अमझर शरीफ और राजवार बिगहा गांव में लोग टीका लेने से इंकार कर दिया।
Post a Comment for "औरंगाबाद जिले में आज 2158 लोगो की जांच में 14 नए कोरोना मरीज मिले,1028 लोगों का लगा टिका, 100 लोग स्वस्थ हुए"